Thursday, March 4, 2021

CM Sir कृपया विष्णु की मदद करें

 श्री योगी आदित्यनाथ जी
आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय
उत्तर प्रदेश

विषय : ललितपुर निवासी श्री विष्णु की आर्थिक मदद तुरंत उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

Honorable CM SIR,

विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ कि ललितपुर निवासी श्री विष्णु ने बिना कसूर के 19 साल तीन माह जेल में बिताए है। माननीय उच्च न्यायालय, प्रयागराज (इलाहबाद) ने श्री विष्णु को निर्दोष करार दिया है।

महोदय, अपने जीवन के अनमोल, बेश- कीमती बीस वर्ष बिना कसूर के जेल में बिताना, उस व्यक्ति के लिए यह सोचकर मन को बहुत पीड़ा हो रही है।

महोदय, आपसे प्रार्थना है कि ललितपुर निवासी श्री विष्णु को तुरंत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाने की कृपा करें।

उस व्यक्ति श्री विष्णु, का पूरा पता एवं मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराने की कृपा करें जिससे मैं स्वयं भी उसकी मदद करने का प्रयास कर संकू।

धन्यवाद।

प्रार्थी

रविन्द्र कुमार अग्रवाल 837, गांधी गंज, हापुड़ - 245101 (उत्तर प्रदेश) मोबाइल 9557369243

No comments:

Post a Comment

CM Sir कृपया विष्णु की मदद करें

  श्री योगी आदित्यनाथ जी आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश विषय : ललितपुर निवासी श्री विष्णु की आर्थिक मदद तुरंत उपलब्ध कराए जाने के सम्...